Posts

Showing posts from March, 2022

क्रिएटिनिन होगा कम इन फलों से

आप में से बहुत से लोग ये सोच रहे होंगे कि ये क्रिएटिनिन क्या होता है? और क्रिएटिनिन के बढ़ने से किडनी कैसे खराब होती है? घबराए नहीं आज हम आप सभी को बताएँगे कि क्रिएटिनिन के बढ़ने से किडनी कैसे खराब होती है और साथ ही ये भी बताएँगे कि कौन से फलों के रस का सेवन करके आप बढ़ते क्रिएटिनिन को कम कर सकते है? किडनी का काम रक्त को फ़िल्टर करके अपशिष्ट व विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालना होता है| किडनी पोषक तत्वों को रक्त के माध्यम से शरीर में संचारण करने का काम करती हैं जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है| लेकिन कभी-कभी खानपान में ध्यान न देने या दूषित भोजन करने से किडनी में अचानक खराबी आने लगती है जिसे एक्यूट किडनी फेलियर कहा जाता है| एक्यूट किडनी फेलियर में आपको किडनी खराबी के लक्षण दिखाई देते हैं जिन्हें अक्सर नजर अंदाज़ कर दिया जाता है धीरे-धीरे किडनी की खराबी बढ़ने लगती है जो एक समय के बाद क्रोनिक किडनी डिजीज के रूप में सामने आती है| जिसके कारण आपका क्रिएटिनिन दिन ब दिन बढ़ता रहता है और क्रिएटिनिन बढ़ने से आपकी किडनी की खराबी भी बढ़ती हैं इसके कारण किडनी काम करना बंद कर देती है| चलिये जानते हैं ऐ...